सुरेश शर्मा के खिलाफ बीजेपी में हो रही साजिश…’,एक बड़े दल ने दिया शामिल होने का आफर

suresh sharma muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण सिंह जयंती के बहाने एक अलग तरह की राजनीति शुरू हो गई है। जिसके केंद्र में भूमिहार समाज है। शुक्रवार को आयोजित समारोह के दौरान इसी समाज से आने वाले नेता और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को लेकर खूब चर्चा हुई।

सुरेश शर्मा के खिलाफ बीजेपी में हो रही साजिश…’,

एक बड़े दल ने दिया शामिल होने का आफर

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाने के बहाने राजनीति फिर से शुरू हो गई है। यह सामान्य राजनीति से अलग है। इस आयोजन के बाद अब भूमिहार समाज से जुड़ी राजनीति की बात तेज हो गई है। खासकर मुजफ्फरपुर में इस समाज के कद्​दावर नेता माने जाने वाले पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के बारे में। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर की नगर विधानसभा सीट से उनकी हार के बारे में, भाजपा में उनकी स्थिति के बारे में, बोचहां उपचुनाव के दौरान उनकी भूमिका व भाजपा की हार के बारे में फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुरेश शर्मा के खिलाफ भाजपा में साजिश की बात कहकर इस चर्चा को एक अलग दिशा ही दे दी है।

suresh sharma muzaffarpur

भूपेंद्र यादव व नित्यानंद राय ने रची साजिश

एमपीएस साइंस कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान नगर विधानसभा सीट से सुरेश शर्मा को साजिश के तहत हराया गया। जिसमें उस समय के बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव व वर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल थे। इनलोगों का लक्ष्य रामसूरत राय को बिहार सरकार में मंत्री बनाना था। इसलिए इस तरह के लोगों से उनको सावधान रहने की जरूरत है। इस समाज को भी ऐसे लोगों से बचना ही चाहिए।

ललन सिंह के टच में सुरेश शर्मा

खुले मंच से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सुरेश शर्मा उनके टच में हैं। बातचीत होती है। कहा, मैंने उनसे कहा है कि कहां उधर फंसे हुए हैं। हमारे साथ आइए। महागठबंधन का हिस्सा बन जाइए। इस तरह से देखा जाए तो सुरेश शर्मा को जदयू की ओर से आमंत्रण दिया जा रहा है। ललन सिंह ने इस दौरान भाजपा व केंद्र सरकार जमकर हमला किया। साथ में भविष्यवाणी भी की। कहा, लोकसभा चुनाव 2024 में इनका काम तमाम होने वाला है। सभी घटक दल एनडीए से अलग हो गए हैं। भाजपा केवल 23 सीटों से सत्ता में है। बिहार और बंगाल के लोगों ने चाह लिया तो इनकी सत्ता चली जाएगी।

जरूरी मुद्​दों पर नहीं हो रही बात

ललन सिंह ने देश के ज्वलंत मुद्​दों की ओर लोगों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि इस पर अभी कोई भी बात नहीं कर रहा है। केवल मंदिर की बात की जा रही है। उन्माद फैलाया जा रहा है। ये सब भी चलने वाला नहीं है। भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। बिहार के नेता को देश की अगुआई करने का मौका मिलेगा। उन्होंने जदयू व राजद के गठबंधन को आजीवन बताया है। इसके विलय के बारे में उन्होंने किसी तरह की बात नहीं की।

Leave a Reply