बाढ़ राहत की राशि के लिए बैंक दौड़ रहे लोग

Bihar-Flood

बाढ़ राहत मद की राशि के लिए सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ित बैंक की दौर लगा रहे हैं। जिसके कारण सनहपुर, भरवाड़ा, बनौली, सिमरी, सिंहवाड़ा आदि बैंकों में अनावश्यक भीड़ लगी रहती है। सोमवार को बाढ़ राहत की राशि की जानकारी के लिए बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित बनौली इलाहाबाद बैंक की शाखा में पहुंचे। लेकिन खाता में अब तक राशि नहीं आने की जानकारी मिलते ही लोग मायूस होकर वापस लौट गये। मो साबिर, कामेश्वर कामती, रंजीत भगत, दिलीप ठाकुर, रंजू देवी, सुमित्रा देवी, जितेंद्र पासवान आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 400 लोगों के बैंक खाते में बाढ राहत की राशि नहीं पहुंची। बराबर बैंक पहुंचकर राशि आई कि नहीं यह जानकारी के लिए ग्रामीण बैंक की दौर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश पंचायतों में इस तरह की समस्या हुई है। प्रत्येक पंचायत में तीन चार सौ लाभुकों के खाते तक राशि नहीं पहुंच पाई।Bihar-Flood

Leave a Reply