कार्यक्रम:मानव को अंदर के ईश्वर को जानने की जरूरत : स्वामी सत्यानन्द जी महाराज

we-fight-for-humanity

कार्यक्रम:मानव को अंदर के ईश्वर को जानने की जरूरत : स्वामी सत्यानन्द जी महाराज

Save The Humanity – We Care For Everything

  • सत्य के बगैर मोक्ष प्राप्ति संभव नहीं,जन्म मरण से छुटकारा पाने का उपाय है सत्संग
एसएसबी कैम्प के सामने शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 8 में मंगलवार को दो दिवसीय विराट संतमत सत्संग शुरू हुआ। सत्संग में प्रवचन सुनने के लिए जिले के सभी प्रखंड से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग के प्रथम दिन प्रवचन देते हुए स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने बताया कि मनुष्य को अपने शरीर के अंदर के ईश्वर को जानने की जरूरत है। लोग अपने स्वार्थ के लिए इस प्रकार परेशान है कि उन्हें सही और गलत की पहचान नहीं है। जिसके कारण मनुष्य पशु के समान व्यवहार कर रहे हैं। जिस कार्य के लिए परमात्मा ने मनुष्य का शरीर दिया है उस कार्य को मनुष्य भूल रहा है।इसलिए मनुष्य को भौतिक सुखों को छोड़कर परमात्मा को प्राप्त करने की जरूरत है।इसके लिए मनुष्य को सर्वप्रथम सत्य के मार्ग पर चलने की जरूरत है।सत्य के मार्ग पर ही चलकर मनुष्य अपने अंदर के ईश्वर को जान सकते हैं।

Leave a Reply