फाइनल राउंड में मतदाता तय करेंगे नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों का भविष्य, एनडीए ने झोंकी ताकत

nitish_kumar-cm

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में सरकार के 12 मंत्रियों की साख दांव पर है। एनडीए के दिग्गजों में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी भी तीसरे चरण में किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरी लड़ाई में कुल 12 मंत्रियों में भाजपा के पांच और जदयू के सात मंत्री हैं। एनडीए की बात करें तो भाजपा 36, जदयू 37, वीआइपी पांच और हम एक सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। भाजपा के एक मंत्री अभी एमएलसी हैं। करीब वर्ष भर कार्यकाल भी बचा है लेकिन सीधे जनता का प्रतिनिधि बनने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहा रहे हैं। अहम यह है कि भाजपा ने तीसरे चरण में सर्वाधिक छह महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पहले चरण में भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को टिकट दिया था। वहीं, दूसरे चरण में दो और तीसरे चरण में सर्वाधिक छह प्रत्याशी उतारे हैं। तीसरे चरण में भाजपा ने अपने हिस्से की 36 सीटों में 15 मौजूदा विधायक को फिर से मौका दिया है।

कसौटी पर भाजपा के पांच मंत्री

 

भाजपा में मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि और प्राणपुर सीट से दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह किस्मत आजमा रहीं हैं। अहम यह है कि मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा को हैट्रिक की आस है। मोतिहारी से प्रमोद कुमार लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के लिए ताल ठोक रहे हैं। इसी तरह पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि भी पांचवीं जीत के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।

Leave a Reply