बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक वोटिंग 59. 98 प्रतिशत

Bihar-election

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए 54.44 फीसदी मतदान हुआ। मुजफ्फरपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को शुरुआती वोटिंग धीमी रही। सुबह सात बजे से नौ बजे तक मतदान की गति ऐसी दिखी कि लग रहा था कि मतदान काफी कम हो पायेगा। लेकिन अगले दो घंटे ने स्थिति पलट दी। सुबह जब आसमान में बादल छाये थे, मतदान गति नहीं पकड़ पा रही थी, लेकिन जैसे ही धूप खिली, लोगों में जैसे जोश भर गया। अगले दो घंटे में पहले दो घंटे से तीन गुना मतदान रिकार्ड किया गया।

सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो नौ बजे तक सभी पांच सीटों पर करीब नौ फीसदी मतदान हो सका था, लेकिन अगले दो घंटे महत्वपूर्ण रहे। सुबह 11 बजे जिले का औसत मतदान 26.52 फीसदी पर पहुंच गया। इसके अगले दो घंटे भी चुनाव आयोग व प्रशासन के लिए उत्साहजनक रहे। लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने वालों का प्रतिशत दोपहर एक बजे 41 फीसदी हो गया। इसके बाद फिर मतदान की गति हल्की पड़ी, लेकिन वह शाम सात बजे औसत 60 के पार कर गई। आंकड़ों में देखें तो सुबह नौ बजे नौ फीसदी, 11 बजे 26 फीसदी, एक बजे 41 फीसदी, तीन बजे 51 फीसदी, पांच बजे 57 फीसदी तो शाम सात बजे यह 60.09 फीसदी पर पहुंच कर वोटिंग थमी।

 

किस जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
1. पश्चिम चंपारण: 59.69%
2. पूर्वी चंपारण: 56.75%
3. शिवहर: 56.04%
4. सीतामढ़ी: 57.40%
5. मधुबनी: 54.67%
6. दरभंगा: 54.15%
7. मुजफ्फरपुर: 59.98%
8. गोपालगंज: 55.09%
9. सीवान: 51.88%

  1. सारण: 54.15%
  2. वैशाली: 54.52%
  3. समस्तीपुर: 56.02%
  4. बेगूसराय: 58.82%
  5. खगड़िया: 56.10%
  6. भागलपुर: 54.85%
  7. नालंदा: 51.06%
  8. पटना: 48.23%

Leave a Reply