सुबह में विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम:मौसम : 4 दिनों तक सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा

temperature

सुबह में विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम:मौसम : 4 दिनों तक सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा

temperature

आसमान में हल्के बादल के साथ सुबह 9 बजे तक घना काेहरा छाने से मंगलवार काे जिले का माैसम पूरी तरह बदल गया। इसके कारण दिन के तापमान में जहां कमी आई है वहीं रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह में छाये घने कोहरे के दैारान दृश्यता केवल 50 मीटर तक रहा। माैसम विभाग ने आगे रात के तापमान में कमी के साथ ही चार दिनाें तक पछुआ हवा के चलने के बाद भी सुबह में मध्यम से घना काेहरा के छाने की संभावना जताई है।

सोमवार की अपेक्षा मंगलवार काे अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री कमी के साथ सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 25.1 डिग्री रहा। दूसरी ओर 0.8 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगे : रात के तापमान में कमी आने से बढ़ेगी ठंड

पूसा कृषि माैसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अगले चार दिनाें तक इस क्षेत्र में देर सुबह तक मध्यम से घना काेहरा के छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 23 से 25 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवा चलने और रात के तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply