राजनंदनी सुसाइड केस:नानी बोली- बहुत खुश रहती थी, परीक्षा में नंबर भी अच्छे आते थे; जांच में जुटी पुलिस

case

राजनंदनी सुसाइड केस:नानी बोली- बहुत खुश रहती थी, परीक्षा में नंबर भी अच्छे आते थे; जांच में जुटी पुलिस

case

मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्म्दपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त पूरी मोहल्ले में आठवीं कक्षा की छात्रा राजनंदनी (14) के सुसाइड करने की गुत्थी अनसुलझी है। न परिजन और न पुलिस इस नतीजे तक पहुंच पा रहे हैं की आखिर उसने आत्महत्या क्यों किया। नानी ममता देवी रो-रोकर पुलिस से कहती है रात को मेरे बाल बनाकर खाना खाने के बाद सोने गई थी। बहुत खुश थी। सोमवार दिन में भी वह समय से उठी थी। खाना खाया था। उसके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। घर में कोई विवाद भी नहीं होता था। जिससे किसी प्रकार का शक हो। उसके माता पिता की मौत के बाद हमने उसे बहुत प्यार से पाल पोशाक बड़ा किया था। पढ़ने में भी मेधावी थी। हमेशा स्कूल में अच्छे नंबर लाती थी।

कारणों का पता लगा रही पुलिस

राजनंदनी की नानी ने बताया कि घर में कोई नहीं था। वे लोग काम के सिलसिले में बाजार गए थे। जब घर लौटे तो देखा की उसके कमरे का दरवाजा बंद है। बाहर से बहुत देर तक आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। अपने नाती को बुलाकर जब रौशनदान से झांककर देखा गया तो पाया की वह पंखे से झूल रही है। रौशनदान के सहारे वह अंदर गया और दरवाजा खोला। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। स्कूल के दोस्तों से भी घटना के संबंध में और राजनंदनी के व्यवहार के बारे में जानकारी लेने की कवायद की जा रही है।

नहीं मिला था सुसाइड नोट

पुलिस ने कमरे में बारीकी से छानबीन की थी। लेकिन, सुसाइड नोट या मोबाइल नहीं मिला। नानी भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। थानेदार दिगंबर कुमार ने कह परिजन के बयान का इंतजार है। वे लोग जो बयान देते हैं। उसपर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply