मुजफ्फरपुर में 25 वर्षीय युवक की मौत:मुआवजे को लेकर 1 घंटे तक सड़क जाम, लोगों ने किया जमकर हंगामा

current death

मुजफ्फरपुर में 25 वर्षीय युवक की मौत:मुआवजे को लेकर 1 घंटे तक सड़क जाम, लोगों ने किया जमकर हंगामा

current death
current death

मुजफ्फरपुर में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह छत ढालकर ढलाई मशीन खोल रहा था। इसी दौरान करंट की चपेंट में आ गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, वहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रिज बिहारी गली का है। युवक के मौत के बाद लोगो ने ब्रह्मपुरा -लक्ष्मी चौक सड़क जाम कर दिया। मुआवजा की मांग को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

एसकेएमसीएच भेजा गया

वहीं, लोगों ने घटना की जानकारी ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। किसी तरह उन्हें समझाया गया। जिसके बाद करीब 1 घंटे बाद सड़क जाम खाली कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

तार की चपेट में आया

मृतक के चचेरे भाई संजीत कुमार ने बताया की ब्रह्मपुरा में काम चल रहा था। घर के छत की ढलाई होने थी। इसको लेकर ढलाई मशीन लगाई गई थी। अरविंद ने छत पर तार होने की बात कहकर छत पर ढलाई नहीं करना चाह रहा था।

लेकिन, गृहस्वामी ने कहा की पहले हो चुका है। तार पर कवर लगा है। जिसके बाद छत की ढलाई कर दी गई। लेकिन, देर शाम जब अरविंद मशीन खोलने लगा तो तार की चपेट में आ गया। जिसमे उसकी मौत हो गई। वही, ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply