वह बार-बार बेहोश हो रही थी, दरिंदे नोंचते रहे:पटना की छात्रा से खेत और मकान में गैंगरेप; सुबह ड्राइवर ने ऑटो में किया

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वह बार-बार बेहोश हो रही थी, दरिंदे नोंचते रहे:पटना की छात्रा से खेत और मकान में गैंगरेप; सुबह ड्राइवर ने ऑटो में किया

पटना सिटी के बाइपास में 8वीं क्लास की छात्रा से एक रात में 2 बार गैंगरेप हुआ था। पहले गोलू और उसके 3 दोस्तों ने खेत में गैंगरेप किया। फिर प्रमोद अपने एक दोस्त मुकेश के घर लड़की को ले गया। वहां पर भी लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। पांचों ने रातभर लड़की के साथ गंदा काम किया। ये खुलासा गुरुवार को पटना पुलिस ने किया है।

गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सभी के खिलाफ पाक्सो एक्ट केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोचिंग से लौट रही थी लड़की

2 जनवरी को बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के नजदीक से कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा का वहीं के कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद रात भर लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। फिर उसे शनिचरा मंदिर के पास छोड़ दिया था।

मामला सामने आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 3 दिनों के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन आरोपी मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार और गोलू कुमार को धर-दबोचा है।

गुरुवार को पटना सिटी एसपी (पूर्वी) संदीप सिंह ने बताया कि कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ बगल के एक खेत में ले गया। वहां अपने दो दोस्तों प्रमोद एवं सुग्रीव को फोन कर बुलाया। फिर सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद फिर प्रमोद अपने एक मित्र मुकेश के घर लड़की को ले गया। वहां भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर बाइपास थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस ने गुरुवार को इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दरिंदे रातभर रौंदते रहे…पटना पुलिस बोली-ठंड ज्यादा है, सुबह ढूंढेंगे:कोचिंग से लौटते समय फ्रेंड से मिली, उसने 4 दोस्तों के साथ गैंगरेप किया

बहन रोजाना सहेलियों के साथ कोचिंग से लौटती थी। 2 जनवरी की देर शाम तक नहीं आई तो मां ने चिंता जाहिर की।हम उसकी सहेलियों के घर गए, लेकिन नहीं मिली। परिवार वाले पुलिस के पास गए। पुलिस ने कोचिंग और आसपास के CCTV कैमरों को भी खंगाला, वह अकेली जाते हुए दिखी। ज्यादा रात हो गई तो पुलिस ने कहा -ठंड ज्यादा है। रात भी ज्यादा हो गई है। सुबह ढूंढ लेंगे। सुबह बहन फटे कपड़ों में मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। घर वाले गोद में लेकर थाने ले गए।

यह दर्द है पटना के बाईपास इलाके में गैंगरेप विक्टिम की बड़ी बहन का। उसने कहा-अगर पुलिस रात में ही तेजी दिखाती तो शायद उसकी बहन का यह हाल नहीं होता। पुलिस की प्रेम प्रसंग वाली थ्योरी पर भी उसे ऐतराज है।

राजधानी पटना के बाईपास इलाके में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी गोलू कुमार सहित मुकेश और सुग्रीव को गिरफ्तार कर लिया है।

दैनिक भास्कर ने विक्टिम स्टूडेंट से बात की। लड़की से दो बार नहीं, तीन बार रेप हुआ था। रात में खेत, मकान और फिर सुबह ऑटो में ड्राइवर ने किया था। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। होश में आते ही फिर रेप करते। अब भी लड़की सदमे में है। उस रात से अगली सुबह तक पांचों दरिंदों की दरिंदगी बताई।

अन्य दिनों की तरह 2 जनवरी को भी मैं कोचिंग से घर लौट रही थी। शाम के 6:30 बज रहे थे। तभी कोचिंग से आगे घर के रास्ते में गोलू ने इशारे में मुझे अपने साथ चलने को कहा। मैंने साथ जाने से साफ मना कर दिया। वो जबरदस्ती करने लगा। बचाव में जब चिल्लाई तो उसके दो दोस्त प्रमोद और सुग्रीव ने मुंह पर कपड़ा लगा दिया। कपड़ा लगते ही मैं बेहोश हो गई।

जब होश आया तो मैं बाईपास के पास कहीं थी। यहां इन तीनों दरिंदों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही। गोलू ने कहा-पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। तू पहली नहीं जिसके साथ मैं ऐसा कर रहा। तेरे से पहले भी मैंने बहुत लड़कियों के साथ ऐसा किया है। इसके बाद प्रमोद और सुग्रीव ने मुझे शराब और तंबाकू खाने के लिए कह रहे थे।

थोड़ी देर बाद गोलू और सुग्रीव वहां से चले गए। इसके बाद प्रमोद ने मुझे अपने दोस्त मुकेश के घर ले आया। यहां इन दोनों ने फिर से कई बार मेरा रेप किया। मैं पूरी तरह बेसुध हो गई थी। उन लोगों ने मुझे घर पर ताला बंद कर के रखा था। अगले दिन सुबह (3 जनवरी) जब प्रमोद और मुकेश को यह पता चला की मेरे घरवाले और पुलिस मुझे खोज रहे हैं तो उन्होंने मुझे बाईपास स्थित शनिचरा मंदिर के पास छोड़ दिया।

इसके बाद हिम्मत कर मैं एक ऑटो में बैठी। उसमें पहले सवारी बैठी थी। आगे चलकर सभी सवारी ऑटो से उतर गए। फिर ऑटो ड्राइवर मेरे बगल में आया और अश्लील बातें करने लगा। फिर ऑटो में ही मेरे साथ रेप किया। उसने मुझे ऑटो से उतार दिया। थोड़ी दूर चलने पर कुछ लोगों ने मेरी पहचान की और घर वालों को सूचना दी।
-जैसा पीड़िता ने दैनिक भास्कर को बताया

पुलिस ने अब तक 3 आरोपी गोलू, मुकेश और सुग्रीव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अब तक 3 आरोपी गोलू, मुकेश और सुग्रीव को गिरफ्तार किया है।

अगले दिन बेसुध अवस्था में मिली थी
इसके बाद चाचा और रिश्तेदार उसे लेने उस स्थान पर पहुंचे। पीड़िता को पुलिस स्टेशन ले जाते समय भी बच्ची फिर से बेहोश हुई थी, जिसके बाद उसके चाचा द्वारा उसे गोद में उठाकर बाइक पर बैठा कर बाईपास थाना ले जाया गया।

एक सप्ताह पहले गोलू की पीड़िता से हुई थी पहचान
पीड़िता ने बताया कि उसकी और गोलू की पहचान मात्र एक सप्ताह पुरानी है। अभी दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते तक नहीं हैं। कुछ दिन पहले गोलू ने पीड़िता को फोन किया था। तभी उनकी थोड़ी बातचीत हुई थी। नंबर कैसे मिला पीड़िता को ये भी नहीं पता।

थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर वारदात
मुख्य घटना स्थल बाईपास का टेंट इलाका है, जहां एक टेंट में इस पूरे वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात ये है कि इस घटना को बाईपास थाने से महज 700 मीटर दूरी पर अंजाम दिया जा रहा था। इसके बाद भी लड़की की गुमशुदगी का पता होने के बाद पुलिस लड़की को खोजने की जहमत नहीं उठा पाई।

कोचिंग संचालक ने कहा- बच्ची बेहद मासूम, पिता की मौत के बाद फ्री पढ़ा रहे थे
जिस कोचिंग सेंटर में छात्रा पढ़ती है, उसके संचालक ने दैनिक भास्कर को बताया कि पीड़ित बच्ची बेहद मासूम है। उसे इन सब चीजों का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था। वह पढ़ने में एक सामान्य छात्रा थी। उसके पिता ने 3 महीने पहले आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद तीनों बच्चों की पढ़ाई उस कोचिंग संस्थान में फ्री में करवाई जा रही थी।

दैनिक भास्कर टीम ने जब टीचर से बच्चों के आगे की पढ़ाई के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि आगे भी तीनों बच्चों की पढ़ाई कोचिंग में मुफ्त में ही कराएंगे। पीड़ित बच्ची के साथ बेहद घिनौना काम हुआ है। सभी आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

पीड़िता की मां ने कहा- आरोपियों को फांसी दे सरकार
पीड़ित बच्ची की मां से जब बात किया गया तो रो-रो कर उनकी हालत खराब थी। उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुए इस घिनौने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के लिए फांसी से भी बड़ी सजा की मांग सरकार और प्रशासन के सामने की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से ऐसा कानून लाने की अपील की जो आगे चलकर किसी बेटी–बहू, मां–बहन के साथ ना हो सके।

अब जानिए, पुलिस ने क्या कहा
गुरुवार को पटना सिटी एसपी (पूर्वी) संदीप सिंह ने बताया कि कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया कर अपने साथ बगल के एक खेत में ले गया। वहां अपने दो दोस्तों के साथ उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 3 दिनों के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी गोलू कुमार सहित मुकेश कुमार और सुग्रीव कुमार को धर-दबोचा है।

दरिंदे रातभर रौंदते रहे…पटना पुलिस बोली-ठंड ज्यादा है, सुबह ढूंढेंगे:कोचिंग से लौटते समय फ्रेंड से मिली, उसने 4 दोस्तों के साथ गैंगरेप किया

बहन रोजाना सहेलियों के साथ कोचिंग से लौटती थी। 2 जनवरी की देर शाम तक नहीं आई तो मां ने चिंता जाहिर की।हम उसकी सहेलियों के घर गए, लेकिन नहीं मिली। परिवार वाले पुलिस के पास गए। पुलिस ने कोचिंग और आसपास के CCTV कैमरों को भी खंगाला, वह अकेली जाते हुए दिखी। ज्यादा रात हो गई तो पुलिस ने कहा -ठंड ज्यादा है। रात भी ज्यादा हो गई है। सुबह ढूंढ लेंगे। सुबह बहन फटे कपड़ों में मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। घर वाले गोद में लेकर थाने ले गए।

यह दर्द है पटना के बाईपास इलाके में गैंगरेप विक्टिम की बड़ी बहन का। उसने कहा-अगर पुलिस रात में ही तेजी दिखाती तो शायद उसकी बहन का यह हाल नहीं होता। पुलिस की प्रेम प्रसंग वाली थ्योरी पर भी उसे ऐतराज है।

पटना की छात्रा से रात में 2 बार गैंगरेप हुआ:पहले 3 लड़कों ने किया दुष्कर्म; दोस्त के घर ले जाकर फिर पांचों ने की दरिंदगी

Leave a Reply