गैंगरेप के बाद पीटा…दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया:पटना के मोकामा में दरिंदगी के बाद सुसाइड बताने की थी कोशिश; लड़की गंभीर

gangrape crime

गैंगरेप के बाद पीटा…दुपट्‌टे से फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया:पटना के मोकामा में दरिंदगी के बाद सुसाइड बताने की थी कोशिश; लड़की गंभीर

पटना के मोकामा में एक 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। 4 लड़के घर के बाहर से पिस्टल के दम पर लड़की को उठाकर ले गए। सुनसान जगह पर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। गैंगरेप के बाद उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना सोमवार देर रात की है।

आरोपी इसे सुसाइड बताना चाहते थे। लड़की के दुपट्‌टे से ही फंदा बनाकर उसे लटका दिया। गांव वालों ने लड़की को लटकाता देखा तो बचाने के दौड़े। सभी आरोपी लड़की को छोड़कर भाग निकले।

गांव वालों ने उसे नीचे उतारा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पंचमहला ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

ग्रामीणों के पहुंचने पर पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। आनन फानन में उसे लखीसराय के बड़हिया में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाढ़ सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच हुई।

जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। लड़की कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया। वहीं उसे उठाकर गांव से बाहर बगीचे में ले गए।

चारों बदमाश लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गए थे। सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया।
चारों बदमाश लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गए थे। सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया।
चारों बदमाश लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गए थे। सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया।

सुनसान जगह पर उसके साथ चारों बदमाशों ने दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। उसका हाथ-पांव भी बांध दिया गया। गैंगरेप के बाद बदमाश इसे सुसाइड दिखाना चाहते थे, इसलिए लड़की को फंदे से लटका रहे थे। इस बीच परिजनों के साथ गांव से लोग बगीचे के पास पहुंच गए। बदमाश वहां से भाग निकले, लेकिन लड़की की जान बच गई।

अस्पताल में होश आने पर पीड़िता ने गांव के ही 4 लोगों का नाम बताया। पुलिस ने कार्रवाई कर 3 आरोपियों विकास कुमार, संजीव कुमार उर्फ मांझी सिंह और विद्या पांडे को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल छोटू घर छोड़कर फरार है।

पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि विकास के खिलाफ पिता-पुत्र की हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। छेड़खानी के विरोध पर पिता-पुत्र की हत्या साल 016 में कर दी थी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसके एक मकान भी विकास ने अवैध कब्जे में कर रखा है। चार दिन पहले उसने बेटी को घर से उठा लेने की धमकी दी थी।

बाढ़ के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एसएफएल की टीम ने सबूत जुटाए हैं। तीन आरोपित गिरफ्तार हैं। इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है।

राजधानी पटना के बाईपास इलाके में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी गोलू कुमार सहित मुकेश और सुग्रीव को गिरफ्तार कर लिया है। दैनिक भास्कर ने विक्टिम स्टूडेंट से बात की। लड़की से दो बार नहीं, तीन बार रेप हुआ था। रात में खेत, मकान और फिर सुबह ऑटो में ड्राइवर ने किया था। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। होश में आते ही फिर रेप करते। अब भी लड़की सदमे में है। उस रात से अगली सुबह तक पांचों दरिंदों की दरिंदगी बताई।

Leave a Reply