मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर भाभी से छेड़खानी:विरोध करने पर देवर को बांधकर लाठियों से पीटा, सीने पर ईंट से हमला

chherkhani

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर भाभी से छेड़खानी:विरोध करने पर देवर को बांधकर लाठियों से पीटा, सीने पर ईंट से हमला

chherkhani

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर भाभी से छेड़खानी की गई। इसका विरोध करने पर देवर प्रमोद कुमार की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे बांधकर लाठियों से पीटा गया। सीने पर ईंट से भी मारा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुंडल मोहल्ले का है।

अस्पताल में इलाज के बाद पहुंचा थाना

शनिवार को हुई मारपीट के बाद मोहल्ले में अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भिड़ जुट गई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज करने के बाद घायल नगर थाने पहुंचा। वहां उसने शिकायत की है। पीड़ित कुंडल का रहने वाला प्रमोद कुमार है। उसने बताया की वह घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर पर आया। वह भाभी से छेड़खानी करने लगा।

किसी तरह बची जान

भतीजी आई तो उठाई। पूरे मामले की जानकारी दी। छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी लोग अपशब्द बोलने लगे। लाठियों से बांधकर पीटने लगे। दोनों पैर पर लाठियों से वार करता रहा। दोनों पैर फट गया। शरीर के अन्य जगह भी चोट लगी।

स्थानीय लोग जुटे तो सभी मौके से भाग गए। किसी तरह जान बच पाई। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका भाई राजस्थान में रहकर जॉब करता है। भाभी की दो बच्चियां है।

Leave a Reply