स्कूल की महिला स्टाफ से चेन की छिनतई:बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम, CCTV खंगाल रही पुलिस

school mahila staff

स्कूल की महिला स्टाफ से चेन की छिनतई:बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम, CCTV खंगाल रही पुलिस

school 
mahila staf

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार के परती टोला में बदमाशो ने महिला के गले चेन झपट लिया। वे स्कूटी से घर की ओर जा रही थी। उनके शोर मचाने तक बदमाश घिरनी पोखर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

लोगों ने इस मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित महिला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली कामिनी देवी है। वे शहर के चेपमैन स्कूल में ऑफिस स्टाफ है। उन्होंने पुलिस को बताया की वे निजी काम से मोतीझील गई थी। वहां से वे स्कूटी से लौट रही थी।

गले से सोने की चेन झपट ली

इस दौरान परती टोला में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए। उनके गले से सोने की चेन झपट लिया। उनके शोर मचाने तक वे लोग घिरनी पोखर की ओर फरार हो गए। दोनो की उम्र करीब 20 से 25 होगी।

इस मामले में नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली है। दारोगा को जांच के लिए भेजा गया है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इधर जांच करने पहुंचे दारोगा विक्की कुमार ने बताया की सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

 

Leave a Reply