मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर:पोखर किनारे बने 11 घरों को तोड़ा गया, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कारवाई

atikraman

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर:पोखर किनारे बने 11 घरों को तोड़ा गया, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कारवाई

atikraman

मुजफ्फरपुर में लगातार अतिक्रमणकारियों पर पुलिस और प्रशासन कारवाई कर रही है। आज दिघरा पोखर किनारे बने 11 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। सभी घरों को ढहा दिया गया। इसमें रहने वाले लोगों ने कारवाई का विरोध भी किया। लेकिन, पुलिस ने सभी को कोर्ट के ऑर्डर से अवगत कराकर शांत कराया। मुशहरी CO सुधांशु शेखर इस कारवाई का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा की पहले ही सभी लोगों को नोटिस दिया जा चुका था की तय समय तक घर खाली कर दें। लेकिन, किसी ने संज्ञान नहीं लिया। आज कोर्ट के आदेश पर कुल 11 घरों को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा की पोखर का सौंदर्यीकरण होना है। इसलिए उक्त कारवाई की जा रही है। सरकारी जमीन पर जहां भी अतिक्रमण किया गया है। सभी जगहों पर कारवाई चल रही है। सोमवार को मुशहरी में भी पोखर किनारे अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा की कुल पांच पोखर को चिन्हित किया गया। आगे भी कारवाई जारी रहेगी।

दशकों से घर बनाकर रहते हैं

वीना देवी ने कहा की कई दशक से वे और उनका परिवार घर बनाकर रह रहे थे। शादी ब्याह से लेकर श्राद्ध तक सबकुछ यहीं से हुआ था। आज अचानक से उनलोगों का आशियाना टूट गया। अन्य लोगों का भी हाल बेहाल था। कह रहे थे की इतनी ठंड में अब कहां जाकर रात गुजरेंगे। अब कहां जायेंगे। खुद नहीं पता। सबलोग अपना सामान घर से निकलकर किसी सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply