मुजफ्फरपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या:अपराधियों ने हत्या कर चौर में फेंकी लाश, बाइक और जूते भी हुए बरामद

nursing

मुजफ्फरपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या:अपराधियों ने हत्या कर चौर में फेंकी लाश, बाइक और जूते भी हुए बरामद

nursing

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर के रहने वाले नर्सिंग होम संचालक पिंटू कुमार गुप्ता (35) की हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया की गर्दन ऐंठा हुआ था। गले और छाती पर जख्म के निशान थे। उनकी बाइक उल्टी गिरी हुई थी। पेड़ में रबर बांधा हुआ था। लाश को देखकर प्रतीत हो रहा है की उनकी हत्या कर फेंक दिया गया है। घटना से अक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। कांटी थानेदार संजय कुमार लोगों को समझाकर शांत कराने में जुटे हैं। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कल रात से थे लापता

भाई विकास ने बताया की कांटी में ही नर्सिंग होम चलाते हैं। कुछ दिन पहले गांव में आपसी विवाद को लेकर लड़ाई भी हुई था। उन्होंने विकास से कहा था की कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। तुम ठीक से रहना। सोमवार रात को वे नर्सिंग होम से अपने किसी दोस्त को घर छोड़ने गए थे। स्टाफ अभिषेक को कॉल कर बोले की आधे घंटे में नर्सिंग होम आ रहे हैं। लेकिन, रात तक नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी बंद था। परिजन ने चिंतित होकर खोजबीन शुरू की।

सुबह तक खोजते रहे

इसकी जानकारी कांटी पुलिस को दी गई। विकास ने कहा की अहले सुबह तक पुलिस के साथ खोजते रहे। पर कहीं भी उनका सुराग नहीं मिला। जहां आज लाश मिला है। वहां भी रात को गए थे। लेकिन, उस समय कुछ नहीं था। आज सुबह जब थक कर घर लौट रहे थे। तभी एक परिचित ने कॉल कर लाश मिलने की जानकारी दी।

मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच

पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल्स जांच रही है। इससे पता लगेगा की आखिरी बार किससे बात हुई थी। साथ ही इस व्यक्ति का भी पता किया जा रहा है। जिसे छोड़ने वे रात को गए थे। परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply