मुजफ्फरपुर के सिविल इंजीनियर की सुंदरगढ़ में हुई हत्या

crime news

मुजफ्फरपुर के सिविल इंजीनियर की सुंदरगढ़ में हुई हत्या

crime news

ओडिशा के सुंदरगढ़ में मुजफ्फरपुर निवासी सिविल इंजीनियर अमित कुमार सिंह की हत्या हो गई हैं। उनकी लाश गुरुवार को उनके कमरे में गमछे के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ हैं। अमित अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके साथ काम करने वाले एक मित्र ने इस दुखद घटना की सूचना उनके सबसे बड़े भाई सतेंद्र कुमार सिंह को फोन पर दी।जिसके बाद सतेंद्र कुमार सिंह अपने परिजनों, पूर्व सरपंच कृष्ण किशोर राय व मुखिया पति अरुण कुमार यादव के साथ सुंदरगढ़ पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम होने पर शव को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए निकल गए।

इस मामले में पूर्व सरपंच कृष्ण किशोर राय ने बताया कि गुरुवार को रात के 12 बजे के करीब उनके बड़े भाई सतेंद्र के मोबाइल पर अमित के मोबाइल से एक पासवर्ड भेजा गया था। वह किस चीज का पासवर्ड था उसकी जानकारी नहीं मिली हैं।

मालूम हो कि अमित सड़क निर्माण कंपनी चैतन्य कंसलटेंसी में सिविल इंजीनियर के पद पर नियुक्त थें। वहीं इस मामले में उनके परिजनों ने अज्ञात अपराधियों को आरोपी मानकर एफआईआर कर दिया हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

Leave a Reply