गुलमर्ग में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट

Iglu restaurant gulmerg

World Largest Iglu Restaurant now in Gulmerg

गुलमर्ग में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट

कश्मीर के गुलमर्ग में 37.5 फीट ऊंचा और 44.5 फीट व्यास वाला इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबस बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को कुल 1700 लोगों ने लगातार दिन रात काम करके 64 दिनों में तैयार किया है। इन दिनों यह अनोखा इग्लू गुलमर्ग में सैलानियों के खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

गिनीज रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया

● इसे बनाने वाले स्नो आर्टिस्ट वसीम शाह ने रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन किया है

● वसीम शाह ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा इग्लू वर्ष 2016 में स्विट्जरलैंड में बनाया गया था। उसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट था। इस इग्लू की ऊंचाई और व्यास दोनों ज्यादा हैं।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बनाए गए इग्लू रेस्टारेंट का बाहरी दृश्य

Gulmerg largest resturant Iglu restaurant gulmerg

Leave a Reply