सहबाजपुर आर्मी कॉलोनी माईस्थान के समीप की हुई घटना:अहियापुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

sahabazpur

सहबाजपुर आर्मी कॉलोनी माईस्थान के समीप की हुई घटना:अहियापुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

sahabazpur

अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर आर्मी कॉलोनी स्थित माईस्थान के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। एक गोली उसके पेट में लगी। आनन फानन में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी की पहचान बखरी फतेहपुर निवासी 24 वर्षीय आतिश कुमार के रूप में हुई। वह अखाड़ाघाट स्थित कृष्णा होंडा से स्कूटी की सर्विसिंग करवाकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच यह घटना हुई। सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

दूसरे युवक पर की थी फायरिंग
लोगों ने बताया कि ग्लैमर बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और एक युवक को देखकर कहा कि गोली मारो यही गोविंद है। इसके बाद बीच में बैठे बदमाश ने उसपर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली फंस गई। फिर दाेबारा फायरिंग की। इस बीच गोविंद भाग निकला। लेकिन आतिश को गोली लग गई।

पुलिस को गैंगवार की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि यह वारदात गैंगवार में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जगह से चंद कदम की दूरी पर स्थित लीची गाछी में हथियार और गोलियों की खरीद-बिक्री होती है। इस दौरान ट्रायल होता रहता है।

Leave a Reply