मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला मामला:गोली मारने के मामले में दो संदिग्धों को उठाया, दोनों से चल रही पूछताछ

crime

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला मामला:गोली मारने के मामले में दो संदिग्धों को उठाया, दोनों से चल रही पूछताछ

crime
crime

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर संगीत सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने दो संदिग्धों को उठाया है। दोनों को गन्नीपुर और खबरा इलाके से उठाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन घर और हॉस्टल में छापेमारी कर दोनों को उठाया गया है। दोनों को गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है की दोनो आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे है। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके है।

पुलिस ने दोनों को कॉल डिटेल खंगाला है। दोनों से अलग – अलग टीम पूछताछ कर रही है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामदयालू इलाके में छापेमारी की। लेकिन, पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है। बताते चले की काजीमोहम्मदपुर थाने में प्रॉपर्टी डीलर के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमे बाइक सवार दो अज्ञात को आरोपीत बनाया गया है।

पुलिस का मानना है कि बदमाश चेन स्नैचिंग नही हत्या करने की नीयत से गोलीबारी किया था। हालांकि बदमाशो की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा। वही पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों की गोली से घायल संगीत सिंह प्रोपर्टी डीलर का काम करते है। जमीन खरीद विक्री के नाम पर पैसे लेन देन का विवाद चल रहा था। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

हालांकि पुलिस को दिए बयान में प्रॉपर्टी डीलर संगीत सिंह ने बदमाशों को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।थानेदार दिगम्बर कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चेन स्नैचिंग समेत अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। बदमाशो की पहचान के लिए आगे की कवायद की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply