मुजफ्फरपुर में शख्स का संदिग्ध स्थिति में मिला शव:90 हजार कैश लेकर निकला था, घर के पीछे मिली लाश; हत्या की आशंका

crime money

मुजफ्फरपुर में शख्स का संदिग्ध स्थिति में मिला शव:90 हजार कैश लेकर निकला था, घर के पीछे मिली लाश; हत्या की आशंका

crime money
crime money

मुजफ्फरपुर में एक शख्स का शव घर के पीछे कुछ दूर बसवारी में मिला। वह अपनी बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए 90 हजार रुपए लेकर निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उनका शव घर के पीछे मिला। इसके बाद देर रात लोगो ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मामला सकरा थाना अंतर्गत बरियारपुर ओपी के बाजी बुजुर्ग गांव की है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देर रात लोगो ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही सकरा और बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मो एजाज के रूप में हुई है। वे ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना को लेकर पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

हत्या कर पैसे लूटने का आरोप

आक्रोशित परिजनों ने बताया की एजाज के तीन बच्चे है। दो बेटे और एक बेटी है। उसने 1 साल पहले अपनी बेटी सोनिया खातून की शादी कराए थे। शादी के लिए अलग – अलग लोगो से दो लाख कर्ज लिया था। उसको चुकाने में लगा था। बुधवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। देर शाम तक करीब 90 हजार अन्य लोगो से कर्ज लिया था। ताकि, शादी में लिए कर्ज को चुकता किया जा सके। पैसे लेकर वह निकला हुआ था।

आरोप लगाया कि इलाके के एक व्यक्ति को मालूम चला की एजाज के पास पैसे है। पैसे की लालच में एजाज को अपने घर बुलाया। वहा उसकी गला घोंटकर हत्या कर दिया। फिर, शव को घर के पीछे कुछ दूर फेंक दिया।

 

Leave a Reply