मुजफ्फरपुर : ट्रेन में कार्यपालक सहायक ने की महिला कर्मी से छेड़खानी

train-dmu-

मुजफ्फरपुर : ट्रेन में कार्यपालक सहायक ने की महिला कर्मी से छेड़खानी

train-dmu-
train-dmu-

ट्रेन में महिला कर्मी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन में सोमवार देर शाम की है। मोतीपुर से ट्रेन खुलने के बाद आरोपित अखिलेश सिंह ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध पर आरोपी उलझ गया और मारपीट करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपित को पकड़ रेल पुलिस को सौंप दिया। घटना को लेकर महिला ने आरोपी अखिलेश सिंह पर रेल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपित अखिलेश सिंह(40) मोतीपुर में कार्यपालक सहायक है। वह मोतीपुर के धूमनगर का निवासी है। महिला भी मोतीपुर स्थित एक सरकारी कार्यालय में कर्मी है। महिला मूल रूप से पटना की रहने वाली है।

रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला व आरोपित एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों मोतीपुर से ड्यूटी कर ट्रेन से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। रेल थानेदार ने बताया कि जांच कर आरोपित पर चार्जशीट की जाएगी।

Leave a Reply