कथित अपहृत महिला खुद पहुंची थाना:पति ने कहा- शिक्षक से दो साल से है अफेयर, एक सप्ताह हुई थी लापता

kidnap mahila

कथित अपहृत महिला खुद पहुंची थाना:पति ने कहा- शिक्षक से दो साल से है अफेयर, एक सप्ताह हुई थी लापता

kidnap mahila

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया की सपना कुमारी (24) एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। पति सुरेंद्र ने सकरा थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसमें गांव के एक शिक्षक को आरोपी बनाया। आशंका जताई गई कि उसी ने बहलाकर गलत नीयत से उसकी पत्नी को ले गया है।

पुलिस ने स्कूल में जाकर पूछताछ भी की। शिक्षक वहां मौजूद थे। उससे सपना के संबंध में जानकारी ली। लेकिन, कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस इधर जांच में जुटी हुई थी। तभी सपना खुद थाना पहुंची और रिश्तेदार के घर चले जाने की बात बोली। पुलिस से कहा की वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया।

पति बोला- दो साल से चल रहा अफेयर

सपना के पति ने कहा कि दो साल से उसका एक शिक्षक से अफेयर चल रहा है। इसकी जानकारी कुछ महीने पहले ही हुई। उसके मोबाइल का जब कॉल डिटेल्स और मैसेज चेक किया तो सच्चाई सामने आई। पत्नी से इस बारे में पूछताछ भी की। दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसी के चलते वह एक सप्ताह पहले अपनी बेटी के साथ सामान लेने बाजार गई थी। वहां से एक महिला के साथ बेटी को छोड़कर चली गई।

मां भी नहीं करती थी बात

महिला के पति ने बताया कि सपना के अफेयर की बात हमने उसके मायके में उसकी मां को भी बताई। उन्होंने उसे खूब डांट फटकार लगाई और सपना से बात करना छोड़ दी। उसका मोबाइल भी पति ने छीन लिया था। बावजूद इसके वह चोरी छिपे बार करती थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। सपना के अफेयर की बात उसकी बेटी भी बता रही है। उसे भी इसके बारे में पता था।

 

Leave a Reply