सत्येंद्र जैन का अब जेलर सुपरिंटेंडेंट के साथ जेल मंत्री के दरबार में जेलर की हाजिरी

bjp-flag-pti

सत्येंद्र जैन का अब जेलर सुपरिंटेंडेंट के साथ BJP ने जारी किया, कहा- जेल मंत्री के दरबार में जेलर की हाजिर

BJP

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल से एक और नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। BJP नेता हरीश खुराना ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा- लो जी नया वीडियो ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे हाजिरी देते जेल सुपरिटेंडेंट।

शेयर किया गया वीडियो 12 सिंतबर, 2022 का है। इसमें दिख रहा है कि जैन तीन लोगों के साथ बैठें हैं। कुछ देर बाद तीनों उठकर चले जाते हैं और जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार वहां आते हैं और कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इस दौरान जैन बेड पर लेटे रहते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो रही है।

जैन को सुविधाएं देने पर सुपरिंटेंडेंट हटाए गए थे
सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10 दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

 

 

 

 

 

Leave a Reply