7 साल बाद दिन का पारा 38 डिग्री पार पहुंचेगा:औसत न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री रहने से इसबार अप्रैल में पड़ेगी अधिक गर्मी

after 7 year temperature

7 साल बाद दिन का पारा 38 डिग्री पार पहुंचेगा:औसत न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री रहने से इसबार अप्रैल में पड़ेगी अधिक गर्मी

प्रतीकात्मक तस्वीर

मार्च के दूसरे सप्ताह से माैसम में लगातार हो रहा बदलाव का दाैर अप्रैल माह में भी जारी रहेगा। इस माह के पहले दाे सप्ताह में ही पूरे क्षेत्र के माैसम व तापमान में तेजी से बदलाव दिखेगा। पहले सप्ताह के प्रथम चार दिनाें में दिन व रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हाेगी। इसके बाद माैसम फिर से बदल सकता है। अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद ही तेज हवा के साथ बारिश हाेने से अप्रैल में हीट वेव का असर कम हाेगा। लेकिन, बारिश थमने के बाद माैसम शुष्क हाेने से खासकर अधिकतम तापमान में फिर से तेजी से वृद्धि हाेगी।

अप्रैल में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिले का औसत न्यूनतम तापमान अप्रैल में 20 से 21 डिग्री रहने के कारण दिन के साथ रात में भी अन्य वर्ष की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। साथ ही तेज हवा के साथ बारिश के दौरान तेजी से तापमान में कमी आने से इस बार विभिन्न क्षेत्राें में अधिक ओलावृष्टि हाेने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश हाेने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने तथा बादल छंटते ही तापमान में तेजी से वृद्धि हाेने की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40 किलाे मीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

इस सप्ताह पहले चार दिनाें में तापमान में होगी तेजी से वृद्धि

अबतक अप्रैल में 4 बार दिन का पारा 37 डिग्री पार पहुंचा

अबतक अप्रैल के महीने में चार बार अधिकतम तापमान 37 डिग्री के ऊपर गया है। इस बार भी बारिश के बाद माैसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार काे तीन डिग्री की वृद्धि के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 30.5 डिग्री रहा।

बारिश-ओलावृष्टि के बाद भी पारा सामान्य से अधिक रहेगा

हालांकि, मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा है। लेकिन, अप्रैल में माैसम में बदलाव के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अप्रैल महीने के जिले के औसत तापमान में विभिन्न वर्षों में व्यापक बदलाव हुआ है।

temperature

Leave a Reply