सरसों फेंक करते हैं बेहोश, लूटकर हो जाते हैं फरार:मुजफ्फरपुर में साधु के वेश में घूम रहे लुटेरे, महिलाएं होती हैं निशाने पर

thagi.

सरसों फेंक करते हैं बेहोश, लूटकर हो जाते हैं फरार:मुजफ्फरपुर में साधु के वेश में घूम रहे लुटेरे, महिलाएं होती हैं निशाने पर

CCTV में कैद हुए साधु के वेश में बदमाश। - Dainik Bhaskar

जफ्फरपुर में इन दिनों बदमाशों का गैंग साधु के वेश में एक्टिव हो गया है। उनके निशाने पर घर में मौजूद अकेली महिला होती है। बदमाश चुपके से घर में घुसते हैं और महिला पर नशीली दवा मिला सरसों और अक्षत फेंक बेहोश कर देते हैं। इसके बाद घर में रखे गहने और रुपए लूटकर फरार हो जाते हैं। ऐसी घटना नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर स्तिथ पुरानी गुदरी मोहल्ले की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

सीसीटीवी में तीन युवक दिखे
मुजफ्फरपुर में साधु के वेश में तीन लुटेरे घर-घर घूम रहे हैं। यह बदमाश हवन करवाने की बात बोलकर पुरानी गुदरी निवासी संतोष कुमार के घर से गहने लूटकर फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद संतोष की पत्नी पूजा कुमारी ने उनकी पहचान की है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि तीन युवक हैं। एक ने सफेद रंग की धोती, सफेद रंग का कुर्ता, उसके ऊपर लाल बंडी और लाल गमछा कंधे पर रखा है। माथे पर लाल चंदन लगाए हुए हैं। गले में एक माला भी है।

जबकि, दूसरे ने सफेद रंग की धोती, गुलाबी रंग का कुर्ता और उसपर नीले रंग की बंडी पहने हुए हैं। हाथ में एक किताब लिए हुए है। वहीं, तीसरे ने सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहन रखा है। उसने एक साइड बैग भी टांग रखा है। तीनों मोहल्ले की गली में घुसते हैं। फिर, सफेद रंग की धोती और कुर्ता में दिख रहा युवक एक घर के गेट पर जाता है, गेट पर दस्तक देता है। इसी दौरान दूसरा युवक भी उसके पास आ जाता है। इसी बीच एक बाइक सवार और दो छात्रा बगल से गुजरती है। उनके गुजरने पर दूसरा व्यक्ति सामने वाले घर के दरवाजे के पास जाता है।

गेट नहीं खुलने पर दूसरे घर में पहुंचता है। वहां दस्तक देता है। फिर, अपने साथी की ओर देखता है। मुंह से च्यूइंगम फुलाता है। फिर, गेट खुलवाने का इंतेजार करता है। थोड़ी देर बाद दोबारा गेट बजाता है। फिर अपने साथी के तरफ देखकर मुस्कुराता है। सामने की गेट को खटखटा रहा साथी भी उसके पास आता है। फिर, दोनों सामने वाले गेट के पास खड़े हो जाते हैं। कुछ सेकंड बाद गेट पर लगी डोर बेल बजाते हैं। जब वहां गेट नहीं खुलता है तो दूसरे घर में अपना शिकार खोजने निकलते हैं।

बिखरा पड़ा सामान।
बिखरा पड़ा सामान।

ऐसे किया बेहोश
इसी दौरान सभी संतोष के घर पर पहुंचते हैं। उस वक्त संतोष की पत्नी पूजा और मां घर में मौजूद थीं। जब तक पूजा कुछ समझती, दो बदमाशों ने अक्षत और सरसो तुरंत फेंका और दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। फिर, बदमाशो ने कमरे में रखे बक्सा और पेटी खोलकर लूटपाट किया। 24 घंटे बाद महिला को होश आया। संतोष ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही, सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशो को भी चिह्नित किया है।

घर में सामान बिखरे पड़े थे
इस मामले में संतोष ने बताया कि वे इस्लामपुर में काम करते हैं। शनिवार को 10 बजे काम पर चले गए। एक जान पहचान वाले के यहां पार्टी थी। वे उसमें सम्मिलित होने चले गए। वहां से देर रात घर लौटे तो देखा कि मां और पत्नी पूजा कुमारी सोई है। घर के कुछ सामान बिखरे पड़े हैं। उन्हें लगा की दोनों थक कर सोई होंगी। दोनों रविवार को करीब 11 बजे उठी। उनके उठने के बाद मामला सामने आया। जानकारी मिली साधु के वेश में तीन लोग पहुंचे थे।

एक महीने पहले संतोष की हुई है शादी
संतोष की पत्नी पूजा ने बताया कि बीते 1 मार्च को उनकी संतोष से शादी हुई थी। शादी के गहने थे। घर में कैश नहीं था। दो साधु घर में घुस गए थे। एक घर के बाहर खड़ा था। वह लोगों के आने जाने की रेकी कर रहा था। वो पूछी क्या बात है, इतने में ही साधु ने कहा- हवन कराना है और सरसों मेरे और मां के ऊपर फेंक दिया। वह दोनों उसी समय बेहोश हो गई।

Leave a Reply