शहर के 77 हजार मकानों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

Smart Meter connection muzaffarpur bihar 2022

electric-dues-muzaffarpur-smart-meter

शहर के 77 हजार मकानों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

जिले में स्मार्ट मीटर लगाये जाने को लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिले के लिए एक निजी कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वह कंपनी ही घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे भी कर रही है।

शहरी क्षेत्र के अर्बन वन में करीब 77 हजार मकानों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। इसके अलावा अर्बन -2 व ग्रामीण क्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगाना है। यहां पर भी कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस माह के अंत तक घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक स्तर पर इसको लेकर पुष्टि नहीं की जा रही है। इससे पूर्व जिले में सबसे पहले कांटी और साहेबगंज नगर परिषद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा। इन जगहों पर तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, साहेबगंज नगर परिषद में 2606 व कांटी में 2900 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें साहेबगंज में करीब 75 फीसदी काम को पूरा कर लिया गया है।

Leave a Reply