शादी के 1 घंटे बाद दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा:मुजफ्फरपुर में छिपकर मिलते देखा तो करवाई शादी; विदाई के लिए बैठी रह गई दुल्हन

shadi chakr bekar

शादी के 1 घंटे बाद दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा:मुजफ्फरपुर में छिपकर मिलते देखा तो करवाई शादी; विदाई के लिए बैठी रह गई दुल्हन

shadi chakr bekar

मुजफ्फरपुर में शादी के 1 घंटे बाद ही दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर भाग गया। शादी के बाद लड़की के परिवार वाले विदाई की तैयारी में थे। इससे पहले ही दूल्हा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सोमवार की देर रात बंद कमरे में लड़का और लड़की एक साथ पकड़े गए थे। परिजनों के शोर मचने पर स्थानीय लोग जुट गए।

लिए बैठी रह गई दुल्हन

परिवार वालों ने दोनों को बंद कमरे में पकड़ा था। इसके बाद 3 घंटे में शादी का सामान जुटाया गया।

दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात की। इस पर परिवार और इलाके के लोगों ने दोनों को शादी करने के लिए कहा। लड़के को कहा गया कि शादी नहीं करोगे तो थाने में केस दर्ज कराएंगे।

इस पर युवक शादी के लिए राजी हो गया। आनन-फानन में शादी की तैयारी हुई। 3 घंटे के अंदर शादी का सारा सामान मंगवाया गया। फिर दोनों की शादी कराई।

शादी संपन्न होने के बाद लड़की पक्ष विदाई की रस्म को पूरा करने में लग गए। ताकि, लड़का और लड़की को विदा किया जा सके। लेकिन, इससे पहले ही मंगलवार की सुबह दूल्हा गाड़ी में बैठकर मौके से भाग निकला।

दुल्हन विदाई के लिए तैयार बैठी थी। लेकिन, दूल्हा भाग चुका था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

अस्पताल में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। लड़का वहां कंपाउडर था। लड़की मां का इलाज कराने गई थी।

मां के इलाज के दौरान मिले थे दोनों

युवक समस्तीपुर का रहने वाला है। लड़की (19) ने बताया कि 6 महीने पहले मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें समस्तीपुर के एक अस्पताल लेकर गए थे। वहां उनका इलाज हुआ। इसी दौरान युवक से परिचय हुआ। लड़के का नाम गोलू है। वह हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करता था। इलाज के दौरान दोनों में दोस्ती हुई।

इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवक रात को छिपकर घर आने लगा। 6 माह तक सिलसिला चलता रहा। सोमवार की रात भी युवक मिलने आया था। घर के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। फिर दोनों की शादी करा दी। शादी होते ही गोलू मौके से भाग निकला।

Leave a Reply