मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, एक की मौत: कार और ऑटो मे भीष्ण टक्कर, 17 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम; दो घायल

raod accident

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, एक की मौत:कार और ऑटो मे भीष्ण टक्कर, 17 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम; दो घायल

raod accident

मुजफ्फरपुर मे शुक्रवार को एक कार व ऑटो मे भीष्ण टक्कर हो गई। घटना मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो युवक घायल हो गए। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के टरमा चौक की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगो मे घटना की जानकारी कांटी थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबिन की। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कपरपूरा निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार था। वही, घायलो को उनके परिजन बैरिया स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहा उनका इलाज किया जा रहा है। मामले मे पुलिस ने घटनास्थल से ऑटो व कार को जब्त कर ली है।

पुलिस मामले की छनबिन मे जुट गई है। घटना को लेकर मृतक के भाई राहुल ने बताया की छोटा भाई कांटी गया हुआ था। उसे नये कपड़े खरीदने थे। इसको लेकर वह कांटी बाजार गया था। वहा से कपड़ा खरीदकर ऑटो से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो मे जबरदस्त टक्कर मार दी। ऑटो मे सवार अन्य लोग घायल हो गए। जबकि, उनके भाई की मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply