अब ललन सिंह vs रामसूरत राय:JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूमाफिया बताया, पूर्व मंत्री ने कहा- सब के सरगना हैं ललन सिंह

अब ललन सिंह vs रामसूरत राय:JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूमाफिया बताया, पूर्व मंत्री ने कहा- सब के सरगना हैं ललन सिंह

अब ललन सिंह vs रामसूरत राय:JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूमाफिया बताया, पूर्व मंत्री ने कहा- सब के सरगना हैं ललन सिंह

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व मंत्री सह औराई से भाजपा विधायक रामसूरत राय के एक दूसरे पर जमकर बोला है। दरअसल मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री को भूमाफिया बता दिया था। कहा था की उनके कारण ही सुरेश शर्मा की चुनाव में हार हुई थी।

भाजपा ने साजिश के तहत रामसूरत राय को मंत्री बनाने के लिए सुरेश शर्मा के हरवाने का काम किया था। जब भूमि सुधार एवम राजस्व मंत्री मंत्री का पद मिला तो उन्होंने कई CO का ट्रांसफर कर दिया। इसमें बड़ा घपला किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पकड़ लिया और पूरी सूची उनकी रद्द कर दी थी। इससे वे बौखला गए थे। तब पूर्व मंत्री ने कहा था की मैं भूमाफियाओं पर कारवाई कर रहा था। इसलिए उनकी सूची रद्द की गई है। जबकि सच्चाई ये है की मुजफ्फरपुर का बच्चा बच्चा जानता है की सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है। उन्होंने रामसूरत राय पर बड़ा आरोप लगाया था।

पूर्व मंत्री बोले- ललन सिंह सरगना हैं

इधर, ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने पलटवार किया है। कहा की मुझे जेडीयू में लाने वाले ललन सिंह हैं। इसलिए अगर मैं भूमाफिया हुआ तो वे मेरे ही नहीं बल्कि सभी भूमाफियाओं के सरगना हैं। उन्होंने कहा की आपमें अगर हिम्मत है तो चैलेंज करता हूं। आप जांच करवा लें। और आपने अपनी जीवनी में जितनी तरह की घटनाएं की हैं। उसकी जांच करवा लें। आप तो गए हैं महागठबंधन में उनका श्राद्ध करने। क्योंकि आपने ही उनपर चारा घोटाला समेत अन्य केस करवाया था। उन्होंने CO के ट्रांसफर को लेकर कहा की उनके कुछ अधिकारी मनचाहा CO चाह रहे थे। लेकिन, ऐसा मैंने होने नहीं दिया। इसी कारण से ये सब आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि उनके कुछ अधिकारी रियाल स्टेट में पैसा लगा रखें हैं। वे लोग अपने अनुसार CO की पोस्टिंग चाह रहे थे। सुरेश शर्मा प्रकरण पर उन्होंने कहा की वे खुद समझदार हैं। भाजपा की रीढ़ हैं। उन्हे समझाने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply