Kurhani By-election: कुढ़नी में सीएम नीतीश ने की महिला से सबसे पहले वोट देने की अपील, खुद वजह भी बताई

nitish

Kurhani By-election: कुढ़नी में सीएम नीतीश ने की महिला से सबसे पहले वोट देने की अपील, खुद वजह भी बताई

Kurhani By-election 2022 : कुढ़नी में CM नीतीश कुमार ने महिलाओं से सबसे पहले वोट देने की खास अपील की। ​​उन्होंने मतदाताओं को भ्रम जाल में नहीं फंसने को प्रेरित करते हुए विकास के गति को बनाए रखने के लिए महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को जिताने की अपील की।

 

nitish

मुजफ्फरपुर:कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही महागठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। हालांकि जब सीएम नीतीश कुमार रैली को संबोधित कर रहे थे तब वो यही भूल गए कि कुढ़नी में कितनी पंचायत हैं। वहीं सीएम नीतीश ने महिला वोटर से एक खास अपील की। नीतीश ने कहा- ‘मेरी महिलाओं से अपील है कि जब मतदान हो तो सबसे पहले उठकर वो वोट डालें। अगर आप लोग सुबह सबसे पहले जाकर वोट नहीं दीजिएगा तो पति और घरवाले बोलेंगे कि हमको खाना दो। इसलिए सबसे पहले आप लोग वोटिंग सेंटर पर जाकर अपना वोट दीजिएगा।’

नीतीश कुमार ने कहा कि यह बात तो सभी जानते हैं, वोट देने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहती हैं। इसलिए आप सबसे पहले जाकर वोट दीजिए। अगर आप वोट पहले दे आएंगी तो आपके घरवाले भी आराम से वोट देने जा सकेंगे। अगर आप पहले वोट देने नहीं जा सकी तो घर वाले कहेंगे कि पहले खाना दे दो।

कुढ़नी में सीएम नीतीश ने किया योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुढ़नी को विकास के पथ पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी उनकी है। पहले से भी बिहार के सबसे बड़े प्रखंड में विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो शेष बचे हैं, वो भी जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने जल जीवन हरियाली, हर घर नल जल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत अन्य योजनाओं का भी चुनावी सभा में जिक्र किया। साथ ही इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नया प्रखंड बनाने की योजनाओं में कुढ़नी भी शामिल है। समय आने पर यह काम भी पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने मतदाताओं को भ्रम जाल में नहीं फंसने को प्रेरित करते हुए विकास के गति को बनाए रखने के लिए महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को जिताने की अपील की।

सभी भाजपा से हिसाब करना चाहते हैं: तेजस्वी

वहीं डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों से मनोज कुशवाहा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि सब लोग एकजुट हो चुके हैं। सभी भाजपा से हिसाब करना चाहते हैं। जो लोग समाज में जहर बोने और ठगने का काम करना चाहते हैं, उनके खिलाफ हम एकजुट हुए हैं। बिहार का हर एक काम होगा। जब तक सीएम नीतीश जी हैं।

सभी को नौकरी मिलेगी: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि हमने वादा किया था की सरकार में आयेंगे तो दस लाख नौजवानों को रोजगार देने का काम करेंगे। लेकिन, हमारे मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से ऐलान किया की बीस लाख लोगों को नौकरी देंगे और सभी को नौकरी मिलेगी। हर विभाग में बहाली होने जा रहा है। शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य सभी विभाग में बहाली होने जा रहा हैं।

Leave a Reply