महिला को एक ऑटो चालक ने भर्ती कराया:रात में नेपाल की महिला को एक ऑटो चालक ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान मौत

health

महिला को एक ऑटो चालक ने भर्ती कराया:रात में नेपाल की महिला को एक ऑटो चालक ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान मौत

health

सदर अस्पताल में सोमवार की रात नेपाल की एक महिला काे एक ऑटो चालक ने भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई।महिला के बैग में मिले नागरिकता प्रमाण पत्र से उसकी पहचान नेपाल के नौतन जिला अंतर्गत गौर थाना क्षेत्र निवासी विनोद झा की 35 वर्षीय पत्नी नीलम देवी झा के रूप में की गई। कर्मचारियों ने तत्काल नगर थाने की पुलिस काे सूचना दी।

सुबह तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर दाेबारा बताया गया ताे दोपहर बाद नगर थाना के दारोगा शैलेंद्र कुमार गए। इस दाैरान घंटाें महिला का शव अस्पताल में पड़ा रहा। पुलिस काे पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि उक्त महिला को सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक ऑटो चालक लेकर अस्पताल आया था। वह बोलने की स्थिति में नहीं थी।

इलाज शुरू करने पर भी महिला की स्थिति बिगड़ते देख रात 3 बजे के बाद ऑटो चालक वहां से गायब हो गया। सुबह करीब 4 बजे महिला की मौत हो गई। उसके पर्स से मिले मोबाइल में 8-10 नंबर ही सेव थे। सब पर फोन किया गया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

सूचना पर पहुंचे पति ने कहा- डिप्रेशन की थी शिकार

घटना की जानकारी मिलने पर दोपहर बाद पति विनोद झा अस्पताल पहुंचे। पत्नी का शव देख वे बिलख-बिलख कर रोने लगे। बताया कि नीलम देवी डिप्रेशन में रहती थी। एक सप्ताह तक वीरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती थी। 4 दिन पहले वहां से छुट्टी मिलने पर घर लाए थे। सोमवार की शाम किसी काे कुछ बताए बिना शाम 5 बजे घर से निकल गई। खोजबीन की जा रही थी ताे माैत की सूचना मिली। वह नेपाल के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी।

उसे दो लड़के और एक लड़की हैं। उधर, अस्पताल के कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि स्टेशन पर महिला को अकेली देख बदमाशों ने नशा खिलाकर लूटपाट की होगी। नगर थाने के दारोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जीआरपी थानेदार ने बताया कि काेई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

Leave a Reply