सासाराम, नालंदा और बिहार शरीफ में उपद्रव के बाद अब हालात काबू में

updrav halat kabu

सासाराम, नालंदा और बिहार शरीफ में उपद्रव के बाद अब हालात काबू में

updrav halat kabu

सासाराम-बिहारशरीफ। सासाराम और बिहारशरीफ में शुक्रवार को उपद्रवियों ने उत्पात मचाया। दो गुटों में संघर्ष के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 18 लोग जख्मी हो गए। पुलिस-प्रशासन ने संख्त कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया। दोनों शहरों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है। सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने देर शाम आपात बैठक कर हालात की समीक्षा की।

सासाराम में गुरुवार देर रात हुए विवाद के खुन्नस में शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत है गई। इसके बाद कई दुकानों में उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। घटना नवरत्न बाजार से शुरू हुई, जो कई मोहल्लों में फैल गई। उप्रदव के दौरान पथराव में 12 लोग घायल हो गए। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ले के पास दो गुटों में रोड़ेबाजी व फायरिंग हुई। छह युवक जख्मी व कुछ चोटिल हुए हैं। गुस्सायी भीड़ ने एक दर्जन से अधिक वाहनों व दुकानों को क्षति पहुंचाई।

 

Leave a Reply