Gujarat Election Phase 1 Live: नौ बजे तक 4.92% लोगों ने डाला वोट, राहुल गांधी बोले- रोजगार के लिए मतदान करें

vote

Gujarat Election Phase 1 Live: नौ बजे तक 4.92% लोगों ने डाला वोट, राहुल गांधी बोले- रोजगार के लिए मतदान करें

vote

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और गुजरात सरकार में मंत्री पूर्णेश मोदी ने वोट डाला।

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Phase 1 Seats Voting Live: गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं। पढ़िए गुजरात चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

लाइव अपडेट

10:22 AM, 01-DEC-2022
जडेजा के पिता बोले- मैं कांग्रेस के साथ हूं
भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा के ससुर और क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह जडेजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस के साथ हूं। पार्टी के मामले परिवार से अलग होते हैं। हम लोग लंबे समय से अपनी पार्टी के साथ हैं। उन्हें (रविंद्र जडेजा) को मालूम है कि ये पार्टी का मामला है, परिवार का नहीं।’
10:01 AM, 01-DEC-2022
कहां कितनी वोटिंग हुई? 
जिला                                        मतदान
डांग                                           7.76%
तापी                                          7.25%
वलसाड                                      5.58%
सुरेंद्रनगर                                      5.41%
नवसारी                                       5.33%
नर्मदा                                          5.30%
मोरबी                                          5.17%
गिर सोमनाथ                                 5.17%
राजकोट                                        5.05%
कच्छ                                             5.06%
जूनागढ़                                          5.04%
सूरत                                            4.44%
जामनगर                                       4.42%
पोरबंदर                                        3.92%
09:55 AM, 01-DEC-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजे तक 4.92% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
09:50 AM, 01-DEC-2022
जडेजा की बहन बोलीं, जो बेहतर होगा वही जीतेगा
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा का बयान आया है। रवींद्र की पत्नी रिवाबा जडेजा की उम्मीदवारी पर नैना ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें। अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा। नैना ने आगे कहा, मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। एक भाभी के रूप में वह अच्छी हैं।
09:34 AM, 01-DEC-2022
100 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट
100 साल की कमुबेन लालाभाई पटेल ने गुजरात चुनाव के पहले चरण में उमरगाम विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। इस दौरान कमुबेन काफी खुश दिखाई दीं।
09:31 AM, 01-DEC-2022

राहुल गांधी की अपील- रोजगार के लिए जरूर वोट डालें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गुजरात चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने ट्विट कर लिखा, ‘गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें…रोज़गार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए, किसानों की कर्ज माफी के लिए। गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।’

Gujarat Election 2022 Live: साइकिल पर सिलेंडर बांध वोट देने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक अजब नजारा देखने को मिला। यहां अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने निकले। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा,”बीते 27 साल में BJP ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।” धनानी ने आगे कहा, “इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी।”

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने डाला वोट

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विजय रुपाणी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ न कुछ नयापन आना चाहिए। विजय रूपाणी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर वे राज्य सभा में रहे। ये बदलाव होता रहता है। उन्होंने खुद कहा कि मैं इस बार चुनाव लड़ना नहीं चाहता हूं।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने डाला वोट

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विजय रुपाणी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ न कुछ नयापन आना चाहिए। विजय रूपाणी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर वे राज्य सभा में रहे। ये बदलाव होता रहता है। उन्होंने खुद कहा कि मैं इस बार चुनाव लड़ना नहीं चाहता हूं।

भाजपा अच्छे अंतर से जीतेगी: रिवाबा

वोट डालने के बाद रिवाबा जडेजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी।”

गुजरात सरकार में मंत्री ने डाला वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य सरकार मे मंत्री पूर्णेश मोदी ने वोट डाला।

राजकोट से रवींद्र जडेजा की पत्नी ने डाला वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे ही भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने राजकोट में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने गुजरात के नागरिकों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात के सभी नागरिकों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं गुजरात के 4.9 करोड़ मतदाताओं से आज और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील करता हूं। गुजरात में 4 लाख से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता और 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं।

गुजरात में प्रथम चरण का मतदान शुरू

गुजरात में प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया है। बूथ पर लोगों की लंबी कतार दिख रही है। आज 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
07:40 AM, 01-DEC-2022

विकासयात्रा को जारी रखने के लिए भारी संख्या में मतदान करें: अमित शाह

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है जिसपर हर भारतीय को गर्व है। लेकिन यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया। मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और भारी संख्या में मतदान करें।
07:37 AM, 01-DEC-2022

पीएम मोदी ने सभी लोगों से वोट करने की अपील की

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।
07:01 AM, 01-DEC-2022

चुनाव अधिकारियों ने मॉक पोल कराया

चुनाव अधिकारियों ने भरूच में पीरामन स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 175 से 178 मॉक पोल कराया। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
06:43 AM, 01-DEC-2022

जम्बूर गांव के लोग पहली बार विशेष आदिवासी बूथ पर करेंगे मतदान

गुजरात के मिनी अफ्रीकी गांव जम्बूर के लोगों ने अपने विशेष आदिवासी बूथ पर मतदान करने के पहले अवसर पर जश्न मनाया। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उन्हें पहली बार विशेष आदिवासी बूथ पर मतदान करने का मौका मिलेगा।

06:38 AM, 01-DEC-2022

भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की

जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों की मेहनत रंग लाने वाली है। मैं लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का अनुरोध करती हूं।
12:12 AM, 01-DEC-2022
पहले चरण के लिए 25 हजार मतदान केंद्र बनाए गए
पहले चरण के लिए 25,434 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में 9,018 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416 केंद्रों पर वोटिंग होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में कुल 34,324 बैलेट यूनिट, 34,324 कंट्रोल यूनिट और 38,749 वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल किया जाएगा। कुल 2,20,288 प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेगें। 27,978 पीठासीन अधिकारी और 78,985 मतदान अधिकारी ड्यूटी पर रहेगें।
12:07 AM, 01-DEC-2022

Gujarat Election Phase 1 Live: नौ बजे तक 4.92% लोगों ने डाला वोट, राहुल गांधी बोले- रोजगार के लिए मतदान करें

दो करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। गुजरात में कुल 4,91,35,400 पंजीकृत मतदाता हैं।

Leave a Reply