मुजफ्फरपुर में महिला की मौत: परिजन दहेज के लिए हत्या का लगा रहे आरोप, फंदे से लटकी हुई थी लाश

dowry

मुजफ्फरपुर में महिला की मौत:परिजन दहेज के लिए हत्या का लगा रहे आरोप, फंदे से लटकी हुई थी लाश

dowry

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में एक महिला की ससुराल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में मिला। मौके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। ससुराल वाले घटना के बाद से घर छोड़कर भागे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पता लगा की मृत महिला विजय कुमार की पत्नी प्रियंका देवी (28) है। उसके पति दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसका मायके पानापुर में है। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां से पहुंचे।

पुलिस ने कई बिंदुओं पर पूछताछ की। प्रियंका ने भाई विकास ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा की बहनोई बाहर रहते हैं। 10 साल पहले शादी हुई थी। ससुराल में उसकी सास अक्सर दहेज के लिए ताना मारती थी। कहती थी की मायके वाले ने कुछ नहीं दिया। इस बात को लेकर हमेशा विवाद होता था। ये बात उन लोगों को पता लगी तो हस्तक्षेप किया।

मायके वालों ने प्रियंका को अलग रहने की सलाह दी। खाना पीना भी वह अलग ही बनाती थी। बावजूद इसके उसकी सास ताना मारती रहती थी। इसी कारण से आज उसकी हत्या भी कर दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन जो बयान देंगे। इस आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply