अगर सजग रहती पुलिस तो नहीं होती अमित की हत्या:घटना से तीन दिन पहले से हथियार और फरसा लेकर घूम रहा था आरोपी, वीडियो आया सामने

sahaz

अगर सजग रहती पुलिस तो नहीं होती अमित की हत्या:घटना से तीन दिन पहले से हथियार और फरसा लेकर घूम रहा था आरोपी, वीडियो आया सामने

sahaz

मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में ठीकहा में अमित (20) की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। आरोपी विशाल कुमार तीन दिन से अमित को खोज रहा था। उसका एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे वह एक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है, तो दूसरी हाथ में फरसा है और कमर में भी पिस्टल खोंसकर रखा है।

वह ठीकहा बाजार में लोगों से अमित के बारे ने पूछ रहा था। इसकी भनक पुलिस को भी लगी थी। लेकिन, पुलिस ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया। नतीजा गुरुवार रात अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की इसी लापरवाही के कारण लोगो का आक्रोश भड़का था और जमकर बवाल हुआ था। फिलहाल आरोपी विशाल को दो आर्म्स और फरसा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दो गोली मारी गई थी

बताया जा रहा है की अमित की बहन की शादी आज होने वाली थी। गुरुवार रात वह एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुका था। तभी आरोपी ने उसपर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी। जिससे अमित की मौत हो गई थी। बहन की डोली तो नहीं उठी। भाई की अर्थी जरूर उठ गई। पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया। लोगों का आक्रोश भी था। इसे लेकर शांति समिति की बैठक भी की गई। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा की वायरल वीडियो का पता किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कारवाई चल रही है।

बहन के साथ छेड़खानी की आ रही बात

पुलिस जांच में पता लगा की चंदन ने अमित की बहन के साथ छेड़खानी किया था। इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। परिजन को डर था की चंदन, विशाल शादी में बाधा डाल सकते हैं। लेकिन, पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अमित के दरवाजे पर चढ़कर भी चंदन और विशाल ने गाली गलौज किया था। इसी के बाद गुरुवार को उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply