अगलगी: बिहारी गांव में आधी रात सात घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

aaglagi

अगलगी: बिहारी गांव में आधी रात सात घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

aaglagi

बिहारी गांव वार्ड नंबर 14 में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से 7 घर जलकर राख हो गया। आग से घर के साथ साइकिल, मोटर, अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। घर जलने वालों में सुलेखा देवी पति उपेन्द्र सहनी, पुनम देवी पति रविन्द्र सहनी, धर्मशीला देवी पति जलेश्वर सहनी, रुना देवी पति वकिल सहनी, रीता देवी पति पवन सहनी, अनिता देवी पति विरेंद्र सहनी एवं सुनीता देवी पति प्रभु सहनी शामिल है। जबकि आग से बचाने के लिए मिता देवी पति महेश सहनी का घर उजार दिया गया। घटना के संबंध में पीडित परिवारों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 अचानक आग लग गया। आग लगते ही हाहाकार मच गया। ग्रामिणों ने आग बझाने का भरपूर प्रयास करने लगे। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। उसके बाद आग पर काबू पाया गया तब तक उक्त सभी का घर जलकर राख हो गया। ठंड के मौसम में अगलगी से पीडित परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। पीडित परिवारों के पास न खाने न सर छुपाने का कोई साधन है जिसके कारण पीडित परिवार भूखे पेट खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। समाचार प्रेषण तक पीडित परिवारों को किसी प्रकार का सरकारी सहायता नहीं मिली थी।

Leave a Reply