1000 जवानों का विभिन्न श्रेणी में चयन किया जाएगा – होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया 26 से

home guard 2022 bihar 1000 posts

Home Guard Recruitment 2022

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के बिहटा मुख्यालय परिसर मैदान में विशेष बटालियन के लिए भर्ती प्रक्रिया चलेगी। होमगार्ड मुख्यालय ने अधिसूचना जारी की है। 26 और 27 फरवरी को शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की 28 फरवरी को बिहटा में ही लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। मुजफ्फरपुर से 46 महिला सहित 200 से अधिक होमगार्ड शामिल होंगे।

होमगार्ड के जिला कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि होमगार्ड में विशेष बटालियन के गठन के लिए चयन प्रक्रिया हो रही है। इसमें सूबे से 1000 जवानों का विभिन्न श्रेणी में चयन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता, मेडिकल और लिखित परीक्षा के आधार पर इनका चयन पूरा होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर व पूर्णिया प्रमंडल के लिए 26 फरवरी और पटना, सारण, गया और मुंगेर प्रमंडल के लिए 27 फरवरी को शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया होगी जो सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें पुरुष को छह मिनट में 1.5 किमी और महिला को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। कमांडेंट ने बताया कि विशेष बटालियन में चयनित होमगार्ड को 30 फीसदी अतिरिक्त भत्ता मिलता है। इनसे विशेष काम लिये जाते हैं।

  • आरक्षण कोटि रिक्ति
  • अनुसूचित जाति 72
  • अनुसूचित जाति महिला 23
  • अनुसूचित जनजाति 06
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग 87
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला 27
  • पिछड़ा वर्ग 46
  • पिछड़ा वर्ग महिला 17
  • पिछड़ा वर्ग की महिल 22
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 10
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिला 04
  • अनारक्षित 38
  • अनारक्षित महिला 20

Leave a Reply