साधु के वेश में पहुंचे 3 बदमाशों ने की लूट:मुजफ्फरपुर में हवन कराने के नाम पर अक्षत और सरसों फेंका, 24 घंटे बाद महिलाएं होश में आई

loot

साधु के वेश में पहुंचे 3 बदमाशों ने की लूट:मुजफ्फरपुर में हवन कराने के नाम पर अक्षत और सरसों फेंका, 24 घंटे बाद महिलाएं होश में आई

loot

मुजफ्फरपुर में साधु के वेश में पहुंचे 3 बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। घटना को अंजाम देने से पहले घर में हवन करवाने की बात कही। जब तक महिला कुछ समझती दो बदमाशों ने अक्षत और सरसो फेंका। सरसों और अक्षत फेंकने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गई।

इसके बाद जमकर बदमाशों ने लूटपाट किया। 24 घंटे बाद रविवार को जब महिला को होश आया तो मामला खुला। घटना नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर स्तिथ पुरानी गुदरी रोड की है। यहां शनिवार को तीन बदमाश संतोष कुमार के घर में घुस गए थे। उस वक्त घर में मां और पत्नी मौजूद थी।

घर से निकल गए थे पुरूष सदस्य

इस मामले में संतोष ने बताया कि वे इस्लामपुर में काम करते हैं। शनिवार को 10 बजे काम पर चले गए। एक जान-पहचान वाले के यहां पार्टी थी। वे उसमे सम्मिलित होने चले गए। वहां से देर रात घर लौटे तो देखे की मां और पत्नी पूजा कुमारी सोई है। घर के कुछ सामान बिखरे पड़े हैं। उन्हें लगा की दोनों थक कर सोई होंगी। दोनों रविवार को करीब 11 बजे उठी। इसके बाद मामला सामने आया।

तीन लोग घर में घुसे थे

साधु के वेश में तीन लोग पहुंचे थे। घर पर पहुंचते ही हवन कराने की बात बोला। महिला कुछ बोल पाती। इससे पहले ही दो बदमाशों ने अक्षत और सरसो फेंक दिया। वह बेहोश हो गई। वे जब घर पहुंचे तो लगा की सब सोए है। लेकिन, अंदर कमरे में देखा तो पेटी, बक्सा खुला हुआ है। घर का सामान बिखरा पड़ा है। गहने गायब है। पत्नी और मां से पूछताछ किया। पता चला की साधु के वेश में कुछ लोग घर में घुस गए थे। फिर, लूटपाट करके फरार हो गए।

एक महीने पहले संतोष की हुई है शादी

संतोष की पत्नी पूजा ने बताया की बीते 1 मार्च को उनकी संतोष से शादी हुई थी। शादी के गहने थे। घर में कैश नहीं था। दो साधु घर में घुस गए थे। एक घर के बाहर खड़ा था। वह लोगों के आने जाने की रेकी कर रहा था। वो पूछी क्या बात है। इतने में ही साधु ने कहा कि हवन कराना है। इसके बाद सरसों मेरे और मां के ऊपर फेंक दिया। वह दोनों उसी समय बेहोश हो गई। होश आया तो देखा की घर के सामान बिखरे पड़े है। बक्सा पेटी खुली है। चेक किया तो गहने में मांग टीका, झुमका, बाली, चेन, पायल, ढोलना समेत अन्य सामान थे। इसकी कीमत दो लाख से अधिक थी। घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply