कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर, 29 से सुधरेंगे हालात

बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरा झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर! मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से ठंड की स्थिति में सुधार होने के आसार हैं। हालांकि अभी अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ेगा, लेकिन कनकनी से निजात मिलेगी। सूबे के दक्षिणी भाग में कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। कहीं-कहीं घना कोहरा होगा। दोपहर बाद धूप के दर्शन होंगे। भारी ठंड की वजह से पटना समेत बिहार के 12 जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि झारखंड के आसपास एक प्रतिचक्रवात की स्थिति बनने से अब उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव कम होने और पुरवा का प्रभाव बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में शुक्रवार से ठंड की स्थिति में सुधार होने के आसार हैं। भागलपुर और पूर्णिया में घने कोहरे की स्थिति बनी है, जबकि पटना, गया, फारबिसगंज और सुपौल में आंशिक कोहरा दर्ज किया गया।

Leave a Reply