पटना-मुजफ्फरपुर-किऊल-गया से खुलने वाली ये ट्रेन 2 से 8 दिसंबर तक रहेगी रद्द, जानें डिटेल्स

rail

पटना-मुजफ्फरपुर-किऊल-गया से खुलने वाली ये ट्रेन 2 से 8 दिसंबर तक रहेगी रद्द, जानें डिटेल्स

rail

मिथिला एक्सप्रेस सहित 25 जोड़ी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेगी. जबकि 25 ट्रेनों के रूट बदले गये. इसके अलावे वैशाली, अवध-असम सहित अन्य ट्रेनें बदले रूट से जायेंगी.

Indian Railways: सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर आगामी दो से आठ दिसंबर के बीच होने वाले प्री-एनआइ/एनआइ कार्य को लेकर रेलवे ने ट्रेनाें के परिचालन में बड़ा फेरबदल किया है. इसमें मिथिला एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साथ ही वैशाली, अवध-असम एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है.

ये ट्रेनें (मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर) रहेंगी रद्द

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस – 03 से 08 दिसंबर तक
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस – 04 से 09 दिसंबर तक
  • 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस – 05 से 07 दिसंबर तक
  • 15713 कटिहार-पटना एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 15714 पटना-कटिहार एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 13227 सहरसा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 13228 राजेन्द्रनगर-सहरसा एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 02563 बरौनी-नयी दिल्ली स्पेशल – 04 से 08 दिसंबर तक
  • 02564 नयी दिल्ली-बरौनी स्पेशल – 05 से 09 दिसंबर तक
  • 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल – 05 और 06 दिसंबर को
  • 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल – 06 एवं 07 दिसंबर को
  • 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस – 05 से 08 दिसंबर तक
  • 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस – 06 से 09 दिसंबर तक
  • 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस – 05 से 07 दिसंबर तक
  • 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 12567 सहरसा-पटना एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 12568 पटना-सहरसा एक्सप्रेस – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 05233/34 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डेमू स्पेशल- 06 से 08 दिसंबर तक
  • 05235/36 बरौनी-सोनपुर-बरौनी डेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू स्पेशल – 06 से 09 दिसंबर तक
  • 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 05249 कटिहार-बरौनी मेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 05250 बरौनी-कटिहार मेमू स्पेशल – 06 से 09 दिसंबर तक
  • 05501 बरौनी-समस्तीपुर मेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 05502 समस्तीपुर-बरौनी मेमू स्पेशल – 05 से 08 दिसंबर तक
  • 03380 पटना-बरौनी मेमू स्पेशल – 05 से 07 दिसंबर तक
  • 03379 बरौनी-पटना मेमू स्पेशल – 07 से 09 दिसंबर तक
  • 03296 पाटलिपुत्र-बरौनी मेमू स्पेशल – 05 से 07 दिसंबर तक
  • 03295 बरौनी-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 03218 दानापुर-बरौनी मेमू स्पेशल – 06 से 08 दिसंबर तक
  • 03217 बरौनी-दानापुर मेमू स्पेशल – 07 से 09 दिसंबर तक

Leave a Reply