मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला, अब स्कूल अवधि में कोचिंग संचालन पर रोक

news

मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला, अब स्कूल अवधि में कोचिंग संचालन पर रोक

मुजफ्फरपुर के बोचहा में चाची ने 3 साल के भतीजे नितिक कुमार की हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चे के मुंह में बालू-पत्थर और मिट्‌टी भरकर दफना दिया। उसके ऊपर मिट्‌टी से लीपकर चाची अगरबत्ती जला रही थी। ताकि किसी को बदबू ना आए। महिला ने खुर्पी से 2 फीट का गड्‌ढा खोदकर बच्चे को उसमें गाड़ दिया।

महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। महिला का पति पिछले 15 दिनों से अपने भाई के घर पर रह रहा था। वो वहीं खाना भी खाता था। यह बात विभा को खल रही थी। और इसी को लेकर उसने 3 साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना रविवार रात जिले के बोचहां थाना के बल्थी रसूलपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH में भेज दिया है।

रविवार शाम करीब 4 बजे महिला ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बरामदे के पास गड्‌ढा खोदकर उसे गाड़ दिया। महिला ने खुर्पी से करीब 2 फीट का गड्‌ढा किया और भतीजे के दफना दिया। महिला के भी 2 बच्चे हैं। दोनों बच्चों की उम्र 5 और 2 साल है। महिला का पति से आर्थिक तंगी को लेकर झगड़ा होता रहता था।

बच्चे के परिवार का कहना है कि विभा और उसके पति का झगड़ा चल रहा था। वो 15 दिनों से हमारे घर में ही रह रहा था। हमारे यहां ही खाना भी खा रहा था। यही बात विभा को नागवार गुजरी। और उसने पहले नितिक की हत्या की। फिर बचने के लिए घर में ही गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। और ऊपर से लीपकर अगरबत्ती जला रही थी।

घर के बाहर खेलते समय लापता

नितिक के पिता विनय कुमार ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। नितिक कुमार घर के बाहर खेला रहा था, जब वे लौट तो बेटा नहीं दिखा।

इस पर उसने भाभी विभा देवी से बच्चे के बारे में पूछा। इस पर विभा देवी ने कहा कि नितिक को नहीं देखा है। कुछ देर बाद भाभी घर में मिट्टी ठोकते देखा। इसकी वजह पूछा तो बोली चूहों की वजह से मिट्टी दबा रही है। शक होने पर मिट्टी खोदा गया। मिट्टी खोदने पर बच्चे का पैर बाहर आया। तब जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया। वह मृत अवस्था में था।

पिता ने बताया कि बच्चे के मुंह में पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर कोंच दिया गया था। भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे में दफना दिया था। किसी से कोई झगड़ा नहीं था। बच्चे को मारने का कोई वजह भी नहीं बताई।

पिता विनय कुमार ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। विनय की दो बेटी और एक बेटा नितिक था। वे चारों भाई खेत में काम करने गए हुए थे।

वहीं इस मामले में बोचहां थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बच्चे के मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरपुर में महिला ने भतीजे की हत्या कर दफनाया शव:मुंह में बालू-पत्थर और मिट्टी भर दिया, पिता ने खोदा तो पैर बाहर आया

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने साढ़े 3 साल के भतीजे की हत्या कर दी। बच्चे के मुंह में बालू-पत्थर और मिट्‌टी भर दिया। शव को घर में ही दफनाने लगी। इसी दौरान बच्चे का पिता पहुंच गया। उसने भाभी से पूछा कि मिट्‌टी क्यों दबा रही हो तो उसने जवाब दिया कि चूहे आते हैं। बेटे को नहीं देखकर पिता को शक हो गया, उसने मिट्‌टी हटाई तो बेटे का पैर सामने आया गया।

Leave a Reply