नव विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब:परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, मृतका के पिता ने कहा- हमें न्याय चाहिए

murder crime

नव विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब:परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, मृतका के पिता ने कहा- हमें न्याय चाहिए

murder crime
murder crime

बिहटा प्रखंड के सदीसोपुर के समसारा गांव निवासी प्रियंका रंजन नामक नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लाख रुपए दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या की है। साथ ही शव के साथ उसके दो साल के बच्चे को भी गायब कर रखा है।

बिहटा प्रखंड के सदिसोपुर गांव के समसारा गांव निवासी विजय नारायण सिंह की 23 वर्षीय पुत्री प्रियंका रंजन की शादी 4 साल पहले हुई थी। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा गांव निवासी महाराणा प्रताप सिंह का पुत्र दिग्विजय सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि ससुर, भैसुर, देवरानी के अलावा घर के तमाम लोग प्रियंका रंजन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। साथ ही शादी के चार साल में प्रियंका रंजन का दो साल का पुत्र शौर्य प्रताप सिंह भी है। इधर, बीते 30 मार्च को मायके के लोगों को सूचना मिली कि प्रियंका रंजन की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने गायब कर दिया है।

पीड़ित पिता विजय नारायण सिंह ने महुआ थाने में मृतका ससुर, पति समेत तमाम ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या और शव गायब करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply