उत्तर भारत में शीतलहर से राहत, इन राज्यों में कल से बारिश की संभावना

Weather Reports

उत्तर भारतीय में धीरे-धीरे शीतलहर का असर कम होने लगा है। लेकिन, अगले कुछ दिनों में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3-5 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है, वहीं 5-6 फरवरी को बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि 3 और 4 फरवरी को हिमालय के पश्चिमी पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश तथा 4-5 फरवरी को मैदानी इलाकों में बादलों की गतिविधि के चलते बारिश के आसार हैं।

बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना!!

  • वहीं 4 और 5 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।
  • विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर-पश्चिमी भारत में ठंडी हवाओं में कमी आने लगेगी। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 3-4 फरवरी के बाद घने कुहरे, ठंडी हवाओं और ठंडे दिन से राहत मिलने लगेगी।

Leave a Reply